फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Exams are over, marks of 34,673 students are not uploaded on the board's website.

Varanasi News: परीक्षाएं खत्म, 34,673 छात्र-छात्राओं के नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं

Mon, 06 Apr 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Exams are over, marks of 34,673 students are not uploaded on the board's website.
प्रदेशभर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दो चरणाें में प्रायोगिक परीक्षाएं कराई गई हैं। इसमें करीब 671 छात्रों ने वाराणसी में परीक्षाएं छोड़ दी थीं। इनके अलावा 34,673 छात्र-छात्राओं के प्रायोगिक परीक्षा के परिणाम बोर्ड की साइट पर अपलोड नहीं किए गए। इस पर बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षकों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगले दो दिनों में सभी नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। यूपी बोर्ड की ओर से 24 जनवरी से 1 फरवरी तक और 2 फरवरी से 9 फरवरी तक दो चरणों में प्रायोगिक परीक्षाएं कराई गईं। इस परीक्षा में 671 छात्रों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी थी। ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया है। इन छात्रों के लिए 9 और 10 अप्रैल को प्रायोगिक परीक्षाएं पुन: कराई जाएंगी। इसके बाद अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा। उधर, जिले के 652 विद्यालयों या प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों के आंतरिक परीक्षकों की ओर से कुल 34,673 छात्र-छात्राओं की 68,202 कॉपियों के अंक अपलोड नहीं किए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड ने निर्देश जारी कर कहा है कि 9 और 10 अप्रैल को होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं मुख्य परीक्षा की तरह ही सीसीटीवी की निगरानी में हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed