{"_id":"5923118e4f1c1b4d6a536d74","slug":"examie-make-protest-at-bhu-entrance-test-after-qustion-troble","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू प्रवेश परीक्षाः 15 प्रश्नों का हिंदी अनुवाद नहीं तो छात्रों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू प्रवेश परीक्षाः 15 प्रश्नों का हिंदी अनुवाद नहीं तो छात्रों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू में प्रवेश परीक्षा देने के बाद बाहर आते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित बीएचयू की प्रवेश परीक्षा में सोमवार को गड़बड़ी का मामला सामने आया। 100 प्रश्नों के प्रश्नपत्र में 15 सवालों का हिंदी अनुवाद नहीं था। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा नियंता कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन किया और शिकायत दर्ज कराई।
मांग की कि 15 प्रश्नों के अंक समान रूप से सभी अभ्यर्थियों को दिया जाएं।
बीएचयू की सोमवार को एमकॉम, एमएससी, एमटेक समेत एमए के 26 विषयों की प्रवेश परीक्षा थी। इसमें एमए समाजशास्त्र विषय की प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी सामने आई। 15 प्रश्नों का हिंदी में अनुवाद नहीं था।
हिंदी मीडियम वाले अभ्यर्थियों ने शिकायत की। पर्यवेक्षकों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने को कहा।
परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 50 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा नियंता कार्यालय पहुंचे।
परीक्षा नियंता से 15 प्रश्नों के अंक समाप रूप से सभी अभ्यर्थियों को देने की मांग रखी। परीक्षा नियंता डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रश्नपत्र में मिस प्रिंटिंग हुई है। मामले को एपेक्स एडवाइजरी कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होगा। बता दें कि सोमवार को हुई 26 विषयों की प्रवेश परीक्षा में करीब 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल रहे।

प्रवेश परीक्षा के लिए बीएचयू ने प्रशासन से मांगा सहयोग
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा को सकुशल कराने के लिए बीएचयू ने प्रशासन का सहयोग मांगा है। 31 मई तक होने वाली प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ का जबरदस्त दबाव रहेगा।
इसके लिए बीएचयू ने जिला व पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्था और अनुशासन को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सहयोग मांगा है।
बता दें कि 24 मई को बीएचयू बीकॉम की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें करीब 28 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। 25 मई को बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा के लिए 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इसमें 32 हजार से अधिक की प्रवेश परीक्षा वाराणसी केंद्र पर है। 28 को बीए आर्ट्स में 32,625 और बीएससी गणित में 71,765 अभ्यर्थी शामिल होंगे।