{"_id":"5d8d1c488ebc3e93b434592e","slug":"exam-varanasi-news-vns4860516179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी प्रवेश परीक्षा रद्द, 13 अक्तूबर को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी प्रवेश परीक्षा रद्द, 13 अक्तूबर को होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की एलएलबी प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। साथ ही प्रश्नपत्र लीक करने वालों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। दाखिले के लिए अब नए सिरे से 13 अक्तूबर को परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। वहीं, पांच वर्षीय एलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 15 अक्तूबर को होगा। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो दिनों में शुरू होगी।
गुरुवार को एलएलबी प्रवेश परीक्षा की रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखी गई। कुलपति प्रो. टीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान विश्वविद्यालय कमेटी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर एलएलबी प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी और नए सिरे से प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया। छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द ही मेसेज भेजा जाएगा।
प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन कर चुके छात्रों को ही प्रवेश परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। बता दें कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, एलएलबी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था। रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।
विज्ञापन
कोट
जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एलएलबी प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। प्रवेश पत्र के लिए छात्रों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। -कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य