फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Exam solver gang member arrested in varanasi

परीक्षाओं में धांधली कराने वाले शातिर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा

Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Exam solver gang member arrested in varanasi
पुलिस भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं में फर्जी दस्तावेजों के सहारे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने वाले साल्वर गिरोह के सदस्य बिहार के कैमूर निवासी मुंशी यादव को सोमवार की रात कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी मुंशी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि 26 अक्तूबर को आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई गिरफ्तार किए गए थे। दोनों से पूछताछ में पता चला था कि साल्वर गिरोह का सरगना बिहार निवासी उपेंद्र और रजनीश हैं। वहीं, गिरोह के सदस्य के तौर पर मुंशी यादव सहित अन्य को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन


सोमवार की रात सूचना मिली कि मुंशी कैंट थाना क्षेत्र में मौजूद है तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुंशी ने बताया कि अलग-अलग परीक्षा का अलग-अलग पैसा मिलता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए गिरोह के सरगना ही फर्जी आधार कार्ड और प्रवेश पत्र बनवाते हैं। सामान्यतया परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपये और आने-जाने व ठहरने का खर्च दिया जाता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एक लाख रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed