फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Every promise of Modi BJP will complete: Manoj Sinha

मोदी के हर वादे को पूरा करेगी भाजपा ः मनोज सिन्हा

Wed, 22 Jul 2015 02:18 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Every promise of Modi BJP will complete: Manoj Sinha

वाराणसी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश से गरीबी मिटाने के लिए अगले पंद्रह साल तक दस प्रतिशत की आर्थिक विकास दर जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास के सवाल पर कई बार राजनीतिक सिद्धांत काम नहीं आते।

विज्ञापन

 बावजूद इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए हैं, उसे पूरा करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। इसकी मॉनीटरिंग खुद प्रधानमंत्री कर रहे हैं। बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में मंगलवार को आयोजित सुरेश स्मृति व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा मौजूद थे।
विज्ञापन

बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर व राष्ट्रवादी चिंतक सुरेश अवस्थी की नौवीं पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए रेल राज्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सुरेश देश के लिए जिस सक्षम नेतृत्व की जरूरत को महसूस करते थे, वह नेतृत्व नरेंद्र मोदी के रूप में देश को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आज पूरा देश मोदी के नेतृत्व में दुनिया को टक्कर देने के लिए उठ खड़ा हुआ है।

इस मौके पर मेयर रामगोपाल मोहले भी मौजूद रहे। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और डॉ. सुरेश अवस्थी व मालवीय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने स्वागत और प्रो. बेचन लाल ने विषय प्रस्तावना की। संचालन सुधीर मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन अजय त्रिवेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed