फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Every minute passed 187 million

हर मिनट पास हुए 187 लाख

Thu, 21 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
अगले साल सूबे में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस साल प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर है। जिला योजना की बुधवार को 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे चली बैठक में सड़क, पेयजल सहित अन्य कार्यों के लिए हर मिनट 187 लाख रुपये जारी किए गए। कबीना मंत्री अहमद हसन की मौजूदगी में विकास भवन में हुई बैठक में जिला योजना 2016-17 के लिए कुल 33694 लाख (तीन अरब 36 करोड़ 94 लाख) रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगी। सबसे अधिक पैसा सड़कों को चमकाने और शुद्ध पेयजल मुहैया कराने पर खर्च होगा। इसके अलावा मत्स्य, दुग्ध, पंचायती राज और वन विभाग समेत 46 विभागों में विकास और रोजगारपरक कार्य कराए जाएंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 32 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 15 होम्योपैथिक चिकित्सालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री अहमद हसन ने कहा कि जिले में पेयजल की समस्या को दूर करने और सड़कों को दुरुस्त करने के लिए सभी विभागों से आवंटित धन से कटौती की जाएगी। इस दौरान दीनापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के चलते हैंडपंपों से सीवेज का पानी आने, दीनापुर में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने तथा चोलापुर सीएचसी में बिजली की व्यवस्था न होने का भी मुद्दा उठा। इसके अलावा मारकंडेय महादेव, संदहा तक नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंचने की भी शिकायत हुई। वहीं रमना कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में पेड़ लगाने, टूटी बाउंड्री को ठीक कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में भगवानपुर से डाफी मार्ग पर चौड़ा करने में तीन मकानों को न तोड़े जाने की भी शिकायत की गई। इसमें एक प्रमुख विद्यालय भी शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी की निजी जमीन पर बने मकान को नहीं तोड़ा जा सकता। लोक निर्माण विभाग सात फीट पर लाल निशान लगाए। मंत्री ने निर्देश दिए कि एडीएम और एमडीएम स्तर पर कमेटी गठित कर इस मामले को निस्तारित करें। ताकि आगे का काम हो सके। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर डीएम राजमणि यादव सहित जिले के 46 विभागों के प्रमुख शामिल थे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि जिला योजना के मद से होने वाले सभी कार्यों का बोर्ड लगाया जाए। जो भी काम हो, बोर्ड लगाकर उस पर योजना का नाम, लागत, काम शुरू होने तथा काम समाप्त होने की तिथि, कार्यदायी संस्था का नाम भी अंकित किया जाए। जिससे जनता को भी पता चल सके कि किस योजना के तहत कौन सा काम होना है और कब पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed