श्रीराम मंदिर में हर हिंदू भागीदार, युवाओं को शाखाओं से जाड़ेंगे- भैयाजी जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के हर हिंदू को भागीदार बनाएगा। इसके लिए व्यापक पैमाने पर संघ की ओर से अभियान चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय वार्षिक बैठक में राम मंदिर निर्माण सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इसके तहत पूर्वांचल में संघ अपनी पैठ और मजबूत करेगा। साथ ही युवाओं को शाखाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आगामी दिनों में बिहार में होने वाले चुनाव पर भी चर्चा की गई।
आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने रोहनिया स्थित सुरभि शोध संस्थान परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कर लोगों को आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वावलंबी बनने का आह्वान किया और हर क्षेत्र में समृद्ध व शक्तिशाली बनने की अपील की।
सरकार्यवाह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश ही नहीं, पूरी दुनिया जूझ रही है। दुनिया की तुलना में भारत में कोरोना ग्रस्त होने और मृत्यु बहुत कम है।
उन्होंने कहा कि आजादी के 74 साल बाद हम यह कह रहे हैं कि देश स्वावलंबी बनेगा। गुलामी खत्म होने के बाद एक लंबी अवधि बीत गई। अब स्वदेशी तंत्र पर चलने वाला भारत खड़ा करने की आवश्यकता है।
भैयाजी जोशी ने कहा कि कोरोना संकट में हमने एक अलग पहचान बनाई है। हमें गर्व है कि हम इन सबसे जूझ कर खड़े हो सकते हैं। बैठक में उनके साथ सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल, दत्तात्रेय होसबोले, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक समेत काशी प्रांत की प्रांतकारिणी और अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे।