हाईटेक सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था देखनी हो तो यहां आइए, मिल रहा एक क्लिक पर हर मर्ज का इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं और आपको विशेषज्ञ डाक्टर नहीं मिल रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत सारनाथ स्थिति ई पीएचसी पर पहुंच जाइये। वहां पर बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ डाक्टर दो मिनट में आपकी समस्या का समाधान कर देंगे, वह भी बिना किसी फीस लिये। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना केतहत सारनाथ स्थित पीएचसी को ई पीएचसी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे बनारस में इस तरह की ये पहली ई पीएचसी है। इससे क्षेत्र के मरीजों को इलाज कराने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं महसूस हो रही है।
हार्ट से लेकर किडनी तक की बीमारी के बारे में डाक्टर से ले सकते हैं सलाह
ई पीएचसी में बिना कोई नंबर लगाए आप किसी भी बीमारी के विशेषज्ञ से दो मिनट में सलाह ले सकते हैं। पहले आपको अपनी बीमारी केबारे में वहां पर मौजूद कर्मचारी को बताना होगा। आप से ली गई जानकारी को वह कंप्यूटर पर आनलाइन फीड कर देगा। बीमारी केबारे में कंप्यूटर पर फीड करने के एक मिनट केबाद उस बीमारी केस्पेशलिस्ट डाक्टर आपकेसामने बैठे मिलेंगे और आपकी बीमारी का इलाज करेंगे।
सभी तरह की जांचें हो रही निशुल्क
सारनाथ स्थित ई पीएचसी पर खून से संबंधित जांचें पूरी तरह से निशुल्क हैं। वहां पर डेंगू, मलेरिया, शूगर और खून से संबंधित सभी तरह की जांच करने की सुविधा उपलब्ध है। इसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स आदि की जांच के लिए यहां पर कोई फीस नहीं लिया जा रहा है। हर दिन इस क्षेत्र के मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं।
पहली बार आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य
सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आप कभी भी अपना आधार कार्ड लेकर ई पीएचसी पर इलाज करा सकते हैं। एक बार आधार कार्ड का पंजीकरण हो गया तो उसके बाद आपको केवल अपना पंजीकरण नंबर लेकर ही जाना है। उसकेबाद आपका इलाज बिना किसी देरी किए हो जाएगा।
दवा के लिए नहीं लगानी है लाइन
बीमारी के इलाज केबाद दवा भी तुरंत मिल जा रही है। डाक्टर से सलाह लेने केबाद जो भी दवा डाक्टर ने आपको लिखी है, वह तुरंत कंप्यूटर में आनलाइन दिखने लगती है। वहां पर मौजूद कर्मचारी आपको स्टोर से निकालकर तुरंत दवा दे देगा।
इमरजेंसी मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा
अगर ई पीएचसी पर गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचता हो तो वहां प्राथमिक उपचार देने केबाद उसको तुरंत एंबुलेंस से दीनदयाल या बीएचयू अस्पताल में पहुंचाने की व्यवस्था वहां पर मौजूद कर्मचारी करते हैं। ई पीएचसी क्रेंद के प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी को कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। केवल आपको आधार कार्ड लेकर आना है, वहां यहां पर सभी तरह के इलाज और जांचे फ्री हैं।