फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Even after the SIR, the citizens alleged irregularities in the voter list

Varanasi News: सपाजनों ने एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Wed, 03 Jun 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Even after the SIR, the citizens alleged irregularities in the voter list
सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के नेतृत्व में मंगलवार को एक ज्ञापन डीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपा। कहा कि वाराणसी की मतदाता सूची में तमाम गलतियां हैं, उन्हें ठीक कराया जाए। एसआईआर के बाद भी कमियां बनी हुई हैं। फाइनल मतदाता सूची में भी ऐसे लोगों के नाम दर्ज है जिन्होंने एसआईआर में हिस्सा ही नहीं लिया और जिन लोगों ने एसआईआर में पूरा सहयोग किया, उन्हें भी नोटिस जारी हो गया है। बहुत लोगों के मकान में जीरो मकान नंबर दर्ज है। बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों के वोटर लिस्ट में हैं उनके नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज है, विश्वनाथ कारीडोर बनने के बाद जिन मकानों का वजूद खत्म हो गया उन मकान नंबरों में आज भी बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है। सपाजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, महेंद्र सिंह यादव, रीबू श्रीवास्तव, रजत बाल्मीकि, दीप चंद गुप्ता, लालू यादव,आनंद सिंह, आरती यादव, धीरज यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed