फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entry will be given on negative report in Sankatmochan music festival, only 50 people are allowed according to Kovid protocol

संकटमोचन संगीत समारोह : निगेटिव रिपोर्ट पर मिलेगा प्रवेश, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सिर्फ 50 लोगों को ही अनुमति

Tue, 27 Apr 2021 07:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 07:25 PM IST
सार

  • एक मई से बजरंग बली के दरबार में होगी संगीत की साधना
  • कलाकारों को भी अपनी आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश

विज्ञापन
Entry will be given on negative report in Sankatmochan music festival, only 50 people are allowed according to Kovid protocol
sankat mochan mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संकटमोचन संगीत समारोह के आयोजन में रंगत इस बार भी फीकी रहेगी। कोरोना संक्रमण के कारण सिर्फ  50 दर्शकों को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के कोई भी प्रांगण में प्रवेश नहीं कर सकेगा। कलाकारों को भी अपनी आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

संकटमोचन संगीत समारोह को भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही आयोजित कराने की तैयारी है। कलाकार और दर्शकों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। एक मई से होने वाले संगीत समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध संकटमोचन संगीत समारोह पर लगातार दूसरे साल भी कोरोना संक्रमण का साया है। इस बार भी काशी के संगीत रसिक व सुधिजन संगीत समारोह का आफलाइन आनंद नहीं उठा सकेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्थानीय कलाकारों को ही प्रस्तुति करने का मौका दिया जा रहा है। वहीं देश भर के नामचीन कलाकार अपनी ऑनलाइन प्रस्तुतियां भी देंगे।
मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि आयोजन में सिर्फ 50 दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। संगीत समारोह का खाका तैयार किया जा रहा है। कलाकारों और दर्शकों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रांगण में प्रवेश दिया जाएगा। मंच और दर्शकों के बीच सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन होगा।
पिछली बार संगीत समारोह का आयोजन ऑनलाइन कराया गया था, इस बार स्थानीय कलाकार ही हनुमत लला के दरबार में संगीत की साधना करेंगे। संभावना है कि कुछ कलाकार अपनी ऑनलाइन प्रस्तुतियां भी दे सकते हैं। वहीं महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र आइसोलेट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed