फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachment on Pokhar, administration irresponsible

पोखरों पर अतिक्रमण, प्रशासन बेपरवाह

Tue, 25 Apr 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 25 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
तालाबों और पोखरों पर भूमाफिया की टेढ़ी नजर है। इन पर कब्जा करने का खेल चल रहा है मगर प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। मंडुवाडीह इलाके में ही तीन पोखरों पर धड़ल्ले से अवैध कब्जा किया जा रहा है। इमारतें खड़ी होती जा रही हैं। इस पर जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से कोई रोकटोक नहीं है। मंडुवाडीह थाने से चंद कदम की दूरी पर तालाब को तीन तरफ से पाटा जा रहा है लेकिन पुलिस इससे अनजान है। सिर्फ एक ओर सड़क होने के कारण तालाब बचा है। तीन ओर से उसे तेजी से कूड़े और कचरे से पाटा जा रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो इसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। तालाब के चारों ओर बने भवनों और पास पड़ोस के मकानों का सीवेज भी इसी तालाब में जाता है।
विज्ञापन

 

 

काशी विद्यापीठ ब्लॉक से करीब 300 मीटर दूर स्थित तालाब पर भी कब्जा किया जा रहा है। प्रशासन और क्षेत्रीय पुलिस की मिलीभगत से तालाबों में कचरे फेंकवाया जाता है। गुमटी या टिन शेड रखकर कब्जा करने के बाद इमारतें खड़ी कर दी जा रही हैं। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पीछे और शिवदासपुर इलाके  में दो पोखरों पर भी भूमाफिया की नजर है। ब्लॉक के पास तालाब पर तो कई ओर से कब्जा हो रहा है। खंड विकास अधिकारी एसपी सिंह का कहना कि ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों से तालाबों के संरक्षण के लिए कार्ययोजना मांगी गई है। जल्द कार्ययोजना की रिपोर्ट तैयार कर संरक्षण के लिए अभियान चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed