फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encroachment of Varuna and Asi rivers should be removed at all costs by December.

Varanasi News: दिसंबर तक हर हाल में हटवाएं वरुणा व असि नदी का अतिक्रमण

Thu, 30 Nov 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment of Varuna and Asi rivers should be removed at all costs by December.
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में असि और वरुणा नदी पर चिह्नित अतिक्रमण को हर हाल में दिसंबर तक हटवा दें। ये उक्त आदेश मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बुधवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यवेक्षणीय एवं मंडलीय पर्यावरण समिति की बैठक में दिए। उन्होंने जलकल के अधिकारियों से कहा कि असि व वरुणा नदी में किसी भी दशा में बिना शोधन के कोई जल गंगा नदी में न गिरे। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वरुणा नदी के किनारे 15 हजार पौधरोपण कराया गया है। डी-सिल्टिंग के बाद और पौधे लगाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त से कहा कि सभी डीजल संचालित नावों को दिसंबर तक सीएनजी में परिवर्तित कराएं।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ होंगी मूलभूत सुविधाएं
मंडलायुक्त ने जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जायका) की संयुक्त समन्वय समिति के साथ भी बैठक की। जायका के मुख्य प्रतिनिधि मिट्सूनोरी सायतो ने कहा कि नए काम अगर आधुनिक तकनीक से किए जाएं तो मूलभूत सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी। मिट्सूनोरी सायतो ने बताया कि जायका के तहत फेज-1 में जलापूर्ति, सीवेज तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य परा किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed