फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Azamgarh Member goat-stealing gang arrested attempting flee after opening fire police

आजमगढ़ में मुठभेड़: बकरी चोर गिरोह का सदस्य अरेस्ट, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था; तमंचा-कारतूस बरामद

Sun, 04 Oct 2026 12:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 12:29 PM IST
सार

आजमगढ़ में पुलिस की बकरी चोर गिरोह के सदस्य आसिफ से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और 1560 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बकरी चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया।

विज्ञापन
Encounter in Azamgarh Member goat-stealing gang arrested attempting flee after opening fire police
घायल बदमाश। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिधारी थाना क्षेत्र में रविवार को बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बकरी बेचने से मिले 1560 रुपये और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने सिधारी क्षेत्र में बकरी चोरी की दो और जीयनपुर क्षेत्र में एक घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधारी पुलिस रविवार को शाहगढ़ चौराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बकरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य बाइक से डेंटल कॉलेज इटौरा की ओर से समेंदा होते हुए शाहगढ़ की तरफ आ रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना पर इटौरा चौकी प्रभारी रंजन कुमार साव और उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव के साथ पुलिस टीम ने समेंदा-पूरा ठकुराई मार्ग स्थित लोहारी मोड़ पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद बाइक आती दिखाई दी। रोकने का इशारा करने पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक गिर गई। 

चालक ने पीछे बैठे साथी आसिफ को पुलिस टीम पर गोली चलाने के लिए कहा और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे आसिफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। उसे गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ (30) निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कलीम निवासी शाहपुर, थाना जीयनपुर और अन्य साथियों के साथ मिलकर बकरी चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक कलीम गिरोह का मुख्य व्यक्ति है और उसके पास मौजूद होंडा सिटी कार से रेकी और आवागमन किया जाता था। जरूरत के अनुसार ऑटो का भी इस्तेमाल किया जाता था। 

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि 29 सितंबर को सिधारी क्षेत्र के दौलतपुर से दो बकरियां, 20 सितंबर को समेंदा से एक बकरी और 16 सितंबर को जीयनपुर क्षेत्र के बैरियाडिह से तीन बकरियां चोरी की थीं। समेंदा से चोरी की गई बकरी बेचने के बाद उसके हिस्से में मिले 1560 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। आसिफ के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं, जबकि फरार कलीम के खिलाफ चोरी, लूट, पशु क्रूरता, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 38 मामले दर्ज हैं। 

पुलिस ने आसिफ के खिलाफ सिधारी थाने में हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में। प्राथमिकी दर्ज किया है। फरार कलीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मुठभेड़ स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। मौके से तमंचा और मिसफायर कारतूस समेत अन्य साक्ष्य सुरक्षित किए गए। बरामदगी की वीडियोग्राफी बीएनएसएस के तहत ई-साक्ष्य एप के माध्यम से कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed