फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter between Chandauli police and miscreants at three places Four criminals arrested

एक्शन मोड में चंदौली पुलिस: तीन जगहों पर हुई मुठभेड़, 25 हजार के इनामी समेत चार अपराधी गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Aug 2021 11:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है, जबकि एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश समेत चार अपराधी गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन
Encounter between Chandauli police and miscreants at three places Four criminals arrested
मुठभेड़ के मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों की बढ़ती संख्या पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जनपद में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से चंदौली पुलिस की किरकिरी हो रही थी। बीती रात को चंदौली पुलिस पूरी एक्शन मोड में दिखी। 
विज्ञापन


पूरी रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में बदमाशों के साथ पुलिस की तीन मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार के इनामी सहित चार बदमाश गिरफ्तार किए गए। तीन बदमाश के पैर में गोली लगी।वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी गोली लगी है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कटसिल मोड़ के पास रात 12 बजे के करीब चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश भाग गया। जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बदमाश की पिस्टल से निकली गोली सदर कोतवाल के वाहन को छूते हुए निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से ही अलर्ट पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली बदमाश के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पीयूष सिंह जमानियां गाजीपुर के रूप में हुई है। इसके ऊपर रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। 

2018 में तत्कालीन मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र ने पीयूष सहित आधा दर्जन बदमाशों को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गाजीपुर का रहने वाला यह बदमाश कुछ वर्षों से वाराणसी में अपना ठिकाना बनाए हुए था।

शातिर अपराधी पीयूष का इलाज जिला अस्पताल में चल ही रहा था कि तभी करीब रात 2 बजे फरार दूसरे बदमाश के साथ भी सकलडीहा कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान अपराधी सकलडीहा पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की फिराक में था। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कृष्णानंद विश्वकर्मा भी पुलिस की गोली का निशाना बन गया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कृष्णानंद पर लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश 2018 में लौंदा चौकी इंचार्ज पर फायरिंग का भी आरोपी रहा है। 

इसी क्रम में सोमवार की सुबह करीब 3 बजे बलुआ पुलिस मथेला रोड के पास चेकिंग कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुके और धानापुर की तरफ भागने लगे। इसके बाद थाना प्रभारी बलुआ द्वारा पीछा करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर धानापुर पुलिस को अवगत कराया गया। 

जिसपर थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा शहीद गांव नहर पुल से मथुरा वाली रोड के पास चेकिंग करने लगे। इसी दौरान यहां पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जिसमें एक आरक्षी रूपेश कुमार दुबे को दाहिने हाथ में गोली लग गई। 

वहीं, पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया तो एक बदमाश को दाएं पैर में तथा दूसरे को बाएं पैर में गोली लग गई। जिसमें बिहार के रामगढ़ निवासी अरुण कुमार उर्फ रुद्र सिंह जो कि 25 हजार का इनामी अभियुक्त है। जबकि दूसरा अभियुक्त अंकुर उर्फ गोपाल सिंह धीना चंदौली को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक मोटरसाइकिल सहित, एक तमंचा और एक 32 बोर की पिस्टल बरामद की गई है। घायल बदमाशों को पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed