फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employees not found in general department, one day's salary deducted

सामान्य विभाग में नहीं मिले कर्मचारी, एक दिन का वेतन काटा

Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employees not found in general department, one day's salary deducted
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सामान्य विभाग कार्यालय में कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। इस पर नगर आयुक्त ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटन का निर्देश दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। बताया गया विभाग में आठ से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु कार्यालय में समय पर मौजूद न रहने पर लिपिक राकेश सिंह व अन्य कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि जोनल पर सत्यापन के बाद प्रमाण पत्रों की एंट्री की जाती है। जन्म मृत्यु पंजीयन के लिए ई पोर्टल के संबंध में एक वीडियो कांफ्रेंसिंग स्मार्ट सिटी से कराने का निर्देश दिया। नाजिर को नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जन्म मृत्यु कार्यालय, मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर बेंच लगवाने को कहा। लिपिक राकेश उपाध्याय को कार्यालय में बेतरतीब तरीके से अभिलेख रखने और गंदगी मिलने पर डांट लगाई। अपर नगर आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जन सुनवाई के दौरान सारंग तालाब के लल्लू यादव ने बताया कि तालाब के चारों तरफ अतिक्रमण किया गया है। जिस पर उन्होंने राजस्व टीम से पैमाइश कराने और अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed