फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employee reached with vaccine box without mask globs at BHU hospital

वाराणसी: फिर सामने आई लापरवाही, बिना ग्लब्स-मास्क के वैक्सीन बॉक्स लेकर अस्पताल पहुंचा कर्मचारी

Mon, 11 Jan 2021 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Employee reached with vaccine box without mask globs at BHU hospital
बिना ग्लब्स-मास्क के वैक्सीन बॉक्स लेकर अस्पताल पहुंचा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को लेकर एक बार फिर लारपवाही सामने आई है। बीएचयू अस्पताल में एक कर्मचारी बिना ग्लब्स और मास्क के वैक्सीन लेकर पहुंचा। कुछ दिन पहले भी एक कर्मचारी वैक्सीन बॉक्स लेकर साइकिल से पहुंचा था।

विज्ञापन


की गई ये व्यवस्था :
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है। टीका लगाने का काम शुरू होने में बस पांच दिन का समय शेष है, ऐसे में केंद्रों के साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। कोरोना जांच की तरह ही टीकाकरण अभियान की भी सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर सिगरा से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होने पर पहले चरण में 18 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है, दूसरे में सरकारी कर्मचारियों और तीसरे चरण में जन सामान्य को लगाए जाने वाले टीके की तैयारियां भी जोर शोर से शुरू हो गई है। टीका लगने के बाद इसके दुष्प्रभाव से निपटने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर फिर उठे सवाल
वहीं, लापरवाही ने एक बार फिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। बिना ग्लब्स-मास्क के वैक्सीन लेकर पहुंचने पर लारपवाही सामने आई है। 5 जनवरी को भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा था, जहां पर 25-25 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में एक कर्मचारी साइकिल से वैक्सीन बॉक्स को लेकर अस्पताल पहुंचा था। सीएमओ को जब इसकी जानकारी हुई तो अस्पताल प्रशासन से इसके बारे में जवाब मांगा।

पहले दिखाएंगे वीडियो तब लगाएंगे टीका 
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए एक वीडियो भी तैयार कराया है, इसमें टीके को लगाए जाने और उसके पहले व दूसरे डोज के बारे में जानकारी देने के साथ ही टीकाकरण के प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। लाभार्थी को पहले इसका वीडियो भी दिखाया जाएगा। 

यह भी जानना जरूरी
-कोविन पोर्टल पर दर्ज सूची का टीकाकरण केंद्र पर मिलान किया जाएगा।
-केंद्र पर पहुंचने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम टीकाकरण की जानकारी देगी।
- काउंसलिंग के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
-टीका लगवाने वालों को एक फार्म दिया जाएगा जिस पर डॉक्टर, कंट्रोल रूम का नंबर रहेगा।
-टीका लगने के बाद सतर्कता सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed