फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emergency ward ready for children in Mandal Hospital

मंडलीय अस्पताल में बच्चों के लिए इमरजेंसी वार्ड तैयार

Fri, 09 Jul 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Emergency ward ready for children in Mandal Hospital
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में डायरिया से ग्रसित बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब इमरजेंसी वार्ड में बेड रिजर्व किए गए हैं। चिल्ड्रेन वार्ड, प्राइवेट वार्ड के बाद अब बच्चों को यहां भी भर्ती कर इलाज किया जाएगा। एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि इस वार्ड को डायरिया वार्ड के रूप में चलाया जाएगा। चिल्ड्रेन वार्ड, प्राइवेट वार्ड के फुल हो जाने के बाद जरूरत पड़ने पर यहां भी बच्चों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

20 बेड का चिल्ड्रेन वार्ड भरने के बाद ऐसे बच्चों को वार्ड नंबर आठ प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालांकि जिस तरह से ओपीडी में मौसमी बीमारियों से परेशान बच्चे आ रहे हैं और डॉक्टर भर्ती कर रहे हैं, उसको देखते हुए ही इमरजेंसी में वार्ड नंबर तीन को बच्चों के लिए रिजर्व कराया गया है। एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ को भी बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। भर्ती होने से पहले बच्चों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल भर्ती सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed