इंडिगो के विमान में यात्री को आया हार्ट अटैक तो भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से आ रहा था वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से वाराणसी आते समय इंडिगो के विमान में एक यात्री को हार्ट अटैक आ गया। जबलपुर के पास यात्री की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो आनन-फानन में विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को एयरपोर्ट स्थित अस्पताल में भर्ती कराने के बाद विमान ने वाराणसी के लिए उड़ान भरी।
इंडिगो के स्थानीय स्टेशन मैनेजर अंकुर ने बताया कि विमान 6ई 6829 ने सुबह 9.40 बजे 116 यात्रियों को लेकर मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी। विमान जबलपुर के नजदीक था तभी एक यात्री को हार्ट अटैक आया। विमान में ही क्रू मेंबरों ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद पायलट ने तत्काल भोपाल एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क साधा और मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी। एटीसी से इजाजत मिलते ही विमान को भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया और यात्री को पास के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विमान में सवार राजेश कुमार ने बताया कि यात्री की तबियत खराब होने के कारण विमान को भोपाल में उतारना पड़ा। विमान के क्रू मेंबरों की तत्परता से यात्री की जान बचा ली गई। यह विमान दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन डेढ़ घंटे की देरी से 1.30 बजे पहुंचा।