फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   electronic bus

शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द

Sun, 24 May 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
electronic bus
वाराणसी। नगर में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इसके लिए शनिवार को नगर आयुक्त कार्यालय में वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड, सीएंडडीएस और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के मध्य त्रि-पक्षीय अनुबंध हुआ। संचालन के पूर्व यहां मिर्जामुराद में वर्कशॉप और चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार की ‘फेम इंडिया स्कीम-टू’ के तहत वाराणसी में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। यहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए केन्द्र सरकार से 45 लाख रुपये प्रति बस की दर से राज्य सरकार को अनुदान दिया जाएगा। पीपीपी मोड पर इसे संचालित करने के लिए ‘पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सल्यूशन’ नाम की फर्म का चयन किया गया है। इसके निर्माण के लिए फंडिंग की जाएगी। सीएंडडीएस इसका निर्माण कराएगा। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड इसका संचालन करेगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि बदलते वक्त में पर्यावरण प्रदूषण और ऊर्जा के सीमित संसाधनों को देखते हुए वैकल्पिक और अक्षय ऊर्जा के स्रोतों की जरूरत है। इसलिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के लिए बहुत बेहतर हैं। इसका मेंटिनेंस का खर्चा भी बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रुपये प्रति किलो मीटर आता है खर्च
इलेक्ट्रिक बस आठ किलोवाट प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलती हैं। इस तरह प्रति किलोमीटर दर तीन रुपये है, जबकि डीजल से चलने वाली बसों का खर्च प्रति किलोमीटर 19 रुपये आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed