फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   electricty workers angry due to police indecency during lock down

#Lock down के दौरान पुलिस की अभद्रता से बिजली कर्मचारी नाराज

Wed, 01 Apr 2020 11:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
electricty workers angry due to police indecency during lock down
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को पुलिस परेशान कर रही है। इससे उनमें नाराजगी है। ताजा मामला बिजली विभाग के कर्मचारियों का है।  बुधवार सुबह पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी कार्यालय के कर्मचारी विशाल कुमार मौर्य को काशी विद्यापीठ के पास पुलिस ने रोका।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि बिना पूछताछ किए पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और गाड़ी का चालान भी काट दिया। इसे लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने एमडी कार्यालय में विरोध जताया। कहा कि आए दिन पुलिस कर्मचारियों से मारपीट कर रही है, जबकि वह आवश्यक सेवा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में चांदपुर उपकेंद्र के कर्मचारी अनिल कुमार और पिंटू की भी पुलिस ने पिटाई कर दी थी। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। कहा है कि यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो वह काम नहीं करेंगे। बिजली यदि आवश्यक सेवा में नहीं है तो उन्हें भी घर रहने की छूट दे दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed