फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers beaten up for refusing to steal electricity

बिजली चोरी से मना करने पर विद्युत कर्मियों को पीटा

Sun, 19 Jun 2022 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers beaten up for refusing to steal electricity
वाराणसी। कोनिया धोबी घाट में मंगलवार को चेकिंग करने पहुंचे विद्युत कर्मियों को पिता-पुत्र ने पीट दिया। पीड़ितों ने आदमपुर थाने में दो नामजद के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। संगठन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

चंदौली के बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर तिरगांवा निवासी सौरभ और कोनिया निवासी मुकेश तिवारी दोनों संविदा पर काशी विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत कर्मी हैं। मुकेश और सौरभ के अनुसार वह दोनों सुबह कोनिया धोबी घाट में मरम्मत करने गए थे। कोनिया निवासी रामजीत चोरी से बिजली कनेक्शन जोड़े हुए थे, कनेक्शन हटाने के लिए कहने पर आक्रोशित रामजीत और उसके पुत्र कमलेश ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर से वार कर दिया और धमकी दी। उधर, इस घटना से नाराज पूर्वांचल संयोजक विद्युत संविदा मजदूर संगठन और विद्युत मजदूर संगठन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। कर्मियों के अनुसार पिछले दिनों सारनाथ क्षेत्र में और दो दिन पूर्व सिगरा में लाइनमैन के साथ मारपीट की गई। ऐसी घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई कठोर कार्रवाई नहीं किए जाने से बिजली चोरी करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है। संगठन ने कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed