फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Crisis Record Power Consumption of 903 MW for First Time 5 Transformers Burn Out

Electricity Crisis: पहली बार बिजली की 903 मेगावाट रिकॉर्ड खपत, 5 ट्रांसफॉर्मर भी जले; वाराणसी में परेशानी

Thu, 21 May 2026 12:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 12:19 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में तकनीकी ट्रिपिंग के कारण आधी रात करीब चार घंटे तक शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और उमस में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीम ने देर रात फॉल्ट खोजकर आपूर्ति बहाल की, तब जाकर लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
Electricity Crisis Record Power Consumption of 903 MW for First Time 5 Transformers Burn Out
चांदपुर में बिजली ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: भीषण गर्मी और लू के बीच बुधवार को बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड टूट गए। काशी में जब से बिजली निगम बना है तब से अब तक पहली बार 24 घंटे में 903 मेगावाट बिजली की खपत हुई। इससे ट्रांसफॉर्मर और केबल जलने, ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी है। 5 ट्रांसफाॅर्मर भी जले।

विज्ञापन


ट्रिपिंग की वजह से ही बुधवार की रात नौ बजे से एक बजे तक भगवानपुर, परेड कोठी, सरायनंदन, चौका घाट, कंदवा, खोजवां सहित आधे शहर की बिजली गुल रही। इससे पहले 19 मई को 897 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी। बुधवार को खपत छह मेगावाट और बढ़ गई।   

विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर दिखा है। दिन, रात बिजली कटौती हो रही है। ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और तार बदलने के लिए दो महीने से अभियान भी चल रहा है। इसके बाद भी व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही। 

बिजली की खराब व्यवस्था प्रबंधन की नाकामी : विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को भेलूपुर स्थित कार्यालय पर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति की ओर से जितेंद्र सिंह गुर्जर, महेंद्र राय और मायाशंकर तिवारी आदि ने कहा कि भीषण गर्मी में प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली निगम प्रबंधन कर्मियों का सहयोग लेने के बजाय उत्पीड़न और टकराव का रास्ता अपना रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। इस दौरान एसके सिंह, केके ओझा, कृष्णा सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

30 से ज्यादा कॉलोनियों की बिजली गुल
बुधवार को 24 घंटे में शहर के अलग-अलग स्थानों पर 5 ट्रांसफॉर्मर जल गए। इससे 30 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। शिवदासपुर में विद्यापीठ ब्लॉक के पास ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर की लीड में आग लग गई। अमरा खैरा में भी ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। कर्दमेश्वर-कंदवा में मंगलवार आधी रात से बिजली गुल रही। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया, तो पता चला कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी है। वहीं देर रात भिटारी में भी ट्रांसफाॅर्मर जल गया।

विज्ञापन

यहां ज्यादा दिक्कत 
कृष्णानगर, रानीपुर, शिवाजीनगर, परेड कोठी, महमूरगंज, चौकाघाट, नदेसर, धौसाबाद, सुभाषनगर, सेंट जॉन्स कॉलोनी, मड़ौली, लहरतारा, ककरमत्ता, चांदपुर, नाथुपुर, शिवदासपुर, कैंट, मंडुवाडीह बाजार, पांडेयपुर, शिवपुर, कंदवा, कर्दमेश्वरपुर, भगवानपुर, सामनेघाट, रामनगर, भिटारी, गणेशबाग कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, छित्तूपुर, बालाजी कॉलोनी आदि।

तिथि 2025 2026
20 मई  751  903
19 मई  799  897
18 मई  755 854
17 मई 821 812
16 मई  792  799
15 मई 739  782
बिजली की खपत मेगावाट में

बिजली की खपत रिकॉर्ड बना रही है। 19 मई को जहां 897 मेगावाट खपत हुई थी वहीं यह आंकड़ा 20 मई को बढ़कर 903 मेगावाट पहुंच गया। ऐसे में शहर के लोगों को जरूरत के हिसाब से ही इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए। - डीसी दीक्षित, अधीक्षण अभियंता, ट्रांसमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed