{"_id":"5e410c3d8ebc3ee5f523f44d","slug":"electrician-died-in-a-road-accident-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में हादसे में इलेक्ट्रिशियन की मौत, व्यापारियों ने बाजार बंद कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में हादसे में इलेक्ट्रिशियन की मौत, व्यापारियों ने बाजार बंद कर लगाया जाम
Mon, 10 Feb 2020 01:24 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
accident in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बे में सोमवार सुबह घर से बाहर निकलते समय ही युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज व्यापारियों ने बाजार को बंद कराकर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए थे। थाना क्षेत्र के बाजार में सोमवार सुबह 8.30 बजे इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला वर्षीय जावेद पुत्र मो. शमी जैसे ही अपने घर से बाहर निकला चेकपोस्ट की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। स्थानीय पुलिस व्यापारियों को समझाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन