{"_id":"6920cf1c1a02ef0cd502ddf2","slug":"electrical-engineers-wore-black-bands-while-working-varanasi-news-c-20-vns1056-1195299-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिजली अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर किया कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिजली अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर किया कामकाज
विज्ञापन
लंबे समय से आवाज उठाने के बाद भी प्रमोशन नहीं, उत्पीड़न से परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बिजली निगम की ओर से लगातार होने वाली कार्रवाई के विरोध में अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को काम किया। बृहस्पतिवार से शुरू प्रदेशव्यापी आंदोलन से अभियंताओं ने पावर कॉर्पोरेशन से न्यायसंगत फैसला लेने की मांग की। जिला स्तर पर उपकेंद्रों पर प्रदर्शन कर अभियंताओं में विजय सिंह, शशि सिंह, कृष्णकांत ओझा ने बताया कि विद्युत अभियंता जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए संकल्पित हैं, लेकिन ऊर्जा निगमों की ओर से धरातल पर कार्य करने के लिए न तकनीकी सहयोग दिया जाता है और न ही प्रोत्साहित किया जाता है। इसके विपरीत अभियंताओं का केवल उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे आंदोलन को बाध्य होना पड़ रहा है। लंबे समय से आवाज उठाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से पावर कार्पोरेशन में अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता के पद पर कोई प्रोन्नति नहीं की गई है। साथ ही अधिशासी अभियंता के रिक्त पदों पर 4 साल से कोई भी पदोन्नति नहीं की गई है। बताया कि 29 नवंबर को अभियंता संकल्प दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।