फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electric pole breaks into pieces due to bike collision youth died people were horrified

Varanasi: बाइक की टक्कर से टुकड़ों में बंटा बिजली का खंभा, युवक की मौत, मंजर देख सहम गए लोग

Mon, 19 Jun 2023 03:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 03:49 PM IST
सार

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में कृष्णापुर-रामेश्वर मार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। सिर में चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Electric pole breaks into pieces due to bike collision youth died people were horrified
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में कृष्णापुर-रामेश्वर मार्ग पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। सिर में चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक की टक्कर से बिजली का खंभा कई टुकड़ों में टूट गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का मंजर देख लोग सहम गए। जंसा थाना अंतर्गत रामेश्वर गांव निवासी दिलीप राम (35) अपनी बाइक से सुबह किसी काम से कृष्णानगर आया था और वह सुबह 11 बजे रामेश्वर की ओर घर लौट रहा था। बाइक की रफ्तार तेज थी।

विज्ञापन

खंभे का आधा हिस्सा हिस्सा शरीर पर गिरा

रसूलपुर में सिमेंट के विद्युत पोल से टकरा गया। सिर में चोट लगने से वह जमीन पर गिरा। खंभे का आधा हिस्सा टूटकर उसके ऊपर ही गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से दिलीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यदि दिलीप हेलमेट पहने होता था तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही दिलीप के परिजनों में कोहराम मच गया।

काशी स्टेशन पर युवक का मिला शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस-जीआरपी

काशी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार की सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आदमपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटों उलझी रहीं। बाद में आदमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।वहीं, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संभवत: लू लगने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed