{"_id":"5d3acc168ebc3e6d16352aea","slug":"electric-current-killed-two-and-villagers-done-road-jam-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेत में करंट उतरने से पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में करंट उतरने से पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया सड़क जाम
Fri, 26 Jul 2019 03:17 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 26 Jul 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने लगाया सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खेत में उतरते करंट की चपेट में आने से पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा के दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर थानाक्षेत्र के बसांव गांव निवासी मन्ना (52) शुक्रवार सुबह अपने खेत में सिंचाई करने गया। जैसे ही उसने अपने खेत में पैर रखा उसे करंट लग गया और वह खेत में गिर कर तड़पने लगा। यह देखकर पास के ही खेत में खड़े पूर्व ग्राम प्रधान नखड़ू मन्ना को बचाने कि लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
नखड़ू जैसे ही खेत में पहुंचे वह भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद आनन फानन में बिजली विभाग को गांव के लोगों ने सूचना दे कर करंट की सप्लाई कटवाई। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव को रख कर सिंधोरा-भोजूबीर रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक खेत को मवेशियों से बचाने के लिए कटीले तारों से घेरा गया था। जिसमें से होते हुए खेत में करंट उतर गया था। करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।