{"_id":"62fb5a814428ed683b2fc8c2","slug":"eight-year-old-child-dies-after-drowning-in-water-park-in-varanasi-ruckus-by-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बाहर भेजने से पहले हो जाएं सावधान: वाटर पार्क में दोस्तों के साथ गया था आठ साल का बच्चा,डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बाहर भेजने से पहले हो जाएं सावधान: वाटर पार्क में दोस्तों के साथ गया था आठ साल का बच्चा,डूबने से मौत
Tue, 16 Aug 2022 05:11 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 16 Aug 2022 05:11 PM IST
सार
वाटर पार्क में आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत के बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने सारनाथ थाने में रातभर धरना दिया और वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वाटर पार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सारनाथ के दनियालपुर स्थित वाटर पार्क में आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। उधर परिजन सारनाथ थाने पहुंचे और वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस भी वाटर पार्क प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। लाटभैरव सरैयां निवासी सब्जी विक्रेता राजकुमार सोनकर का दूसरे नंबर का बेटा यश क्लास दो का छात्र था। मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ वह दनियालपुर स्थित वाटर पार्क गया था, जहां नहाते समय वह डूब गया।
दोस्तों की सूचना पर परिजन पहुंचे और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के अंतिम संस्कार के बाद सोमवार रात परिजन थाने पर बैठे रहे। सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में वाटर पार्क प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।