{"_id":"5e10dfff8ebc3e879e19a515","slug":"eight-policemen-of-summons-cell-suspended-varanasi-news-vns503404317","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मन सेल के आठ पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मन सेल के आठ पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समन सेल में तैनात आठ पुलिसकर्मी निलंबित
- मौके पर जाए बगैर दे देते थे समन तामील कराने की रिपोर्ट
- क्रॉस चेकिंग में पकड़ी गई लापरवाही, एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर एसपी अशोक कुमार ने न्यायिक समन सेल में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह पर तत्काल नई तैनाती के निर्देश दिए हैं। एसपी ने सभी थानेदारों को भी थाना क्षेत्र से बाहर जाने वाले पुलिसकर्मियों पर निगरानी रखने को कहा है।
सेल में तैनात पुलिसकर्मी न्यायालय से जारी समन आदि का तामील कराने के लिए विभिन्न जनपदों में जाते थे। पुलिस अधीक्षक ने उनके मोबाइल का विवरण निकलवाया और उसकी क्रास चेकिंग कराई तो पता चला कि अधिकांश पुलिसकर्मी समन तामील कराए बगैर ही तामीला रिपोर्ट भेज देते थे। इसके लिए यात्रा भत्ता आदि निर्गत कर लेते थे। लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने समन सेल में तैनात हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह, श्रीराम यादव, राजेंद्र यादव, राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रघुराज सिंह, संजय सिंह, संजय चौधरी व गोपाल यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों तो निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने थानों के बाहर जाने वाले पुलिसकर्मियों पर नजर रखें और सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित जगह पर पहुंचें। वे कब और कहां जा रहे हैं और कब तक लौटेंगे, इसका ध्यान रखा जाए। समय से वापस न आने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।