ईद की नमाज के बाद धूमधाम से मनाया पर्व, गले लगकर दी एक-दूसरे को ईद की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम को वाराणसी में मगरिब की नमाज के बाद इज्तेमाई रुहय्यते हेलाल कमेटी की बैठक नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद में हुई, जिसमें चांद का ऐलान किया गया। बैठक में मौलाना मुफ्ती, बातिन नोमानी, मौलाना अब्दुल्लाह नासिर, मौलाना अब्दुल मतीन, मौलाना यूनुस, मौलाना जियररह्यान, मौलाना वलीउल्लाह, मौलाना आखिर, मौलाना अब्दुल जाहिर, मौलाना अबू सईद और कमेटी के कन्वीनर मुहम्मद अशरफ एडवोकेट उपस्थित रहे। इसके साथ कमेटी ने बुधवार को ईद-उल-फित्र मनाने का ऐलान किया।
गाजीपुर में सेवराई के गोड़सरा ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग
मंगलवार को ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही फिजा में ईद मुबारक की सदाएं गूंज उठीं। चांद की तस्दीक होने के साथ ही ईद की अंतिम तैयारियों ने जोर पकड़ लिया। बाजारों की रौनक दोगुनी हो गई थी।
मऊ जिले के पहाड़पुरा ईदगाह पर नमाज़ अदा करते मुस्लिम बंधु
चांद रात में जमकर हुई खरीदारी :
उधर ईद का चांद नजर आते ही रोजा इफ्तार के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ गई थी। अभी तक जिन लोगों की खरीदारी कुछ शेष रह गई थी, उन्होंने चांद रात को जमकर खरीदारी की। किसी ने सेवई की खरीदारी की तो किसी ने कपड़े की। कोई कुर्ता पाजामा तो कोई जूते मोजड़ी खरीदते नजर आया।
वाराणसी के बाजार भीड़ से रात भर गुलजार रहे
चांद रात होने की वजह से बाजार में काफी भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ मुस्लिम बाहुल्य बाजार तकिया में देर रात तक रही। इसके अलावा नई सड़क, गोदौलिया, गिरजाघर, पीलीकोठी, बजरडीहां सहित सभी मुस्लिम इलाकों में रात भर बधाई देने और खरीदारी करने का दौर चलता रहा। ऐसे में नई सड़क क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रात भर रहा।