फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   eid celebrate eid mubarak in purvanchal varanasi masjid

ईद की नमाज के बाद धूमधाम से मनाया पर्व, गले लगकर दी एक-दूसरे को ईद की बधाई

Wed, 05 Jun 2019 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jun 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
eid celebrate eid mubarak in purvanchal varanasi masjid
वाराणसी के सारियां पुलकोहना ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी समेत पूर्वांचल में ईद की नमाज के बाद त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बुधवार सुबह लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके साथ ही पूर्वांचल के गाजीपुर, जौनपुर, मऊ और वाराणसी समेत सभी जगह शांतिपूर्वक धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार शाम को वाराणसी में मगरिब की नमाज के बाद इज्तेमाई रुहय्यते हेलाल कमेटी की बैठक नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद में हुई, जिसमें चांद का ऐलान किया गया। बैठक में मौलाना मुफ्ती, बातिन नोमानी, मौलाना अब्दुल्लाह नासिर, मौलाना अब्दुल मतीन, मौलाना यूनुस, मौलाना जियररह्यान, मौलाना वलीउल्लाह, मौलाना आखिर, मौलाना अब्दुल जाहिर, मौलाना अबू सईद और कमेटी के कन्वीनर मुहम्मद अशरफ एडवोकेट उपस्थित रहे। इसके साथ कमेटी ने बुधवार को ईद-उल-फित्र मनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर में सेवराई के गोड़सरा ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग
 


मंगलवार को ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही फिजा में ईद मुबारक की सदाएं गूंज उठीं। चांद की तस्दीक होने के साथ ही ईद की अंतिम तैयारियों ने जोर पकड़ लिया। बाजारों की रौनक दोगुनी हो गई थी।


मऊ जिले के पहाड़पुरा ईदगाह पर नमाज़ अदा करते मुस्लिम बंधु 


चांद रात में जमकर हुई खरीदारी :
उधर ईद का चांद नजर आते ही रोजा इफ्तार के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ गई थी। अभी तक जिन लोगों की खरीदारी कुछ शेष रह गई थी, उन्होंने चांद रात को जमकर खरीदारी की। किसी ने सेवई की खरीदारी की तो किसी ने कपड़े की। कोई कुर्ता पाजामा तो कोई जूते मोजड़ी खरीदते नजर आया।

वाराणसी के बाजार भीड़ से रात भर गुलजार रहे


चांद रात होने की वजह से बाजार में काफी भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ मुस्लिम बाहुल्य बाजार तकिया में देर रात तक रही। इसके अलावा नई सड़क, गोदौलिया, गिरजाघर, पीलीकोठी, बजरडीहां सहित सभी मुस्लिम इलाकों में रात भर बधाई देने और खरीदारी करने का दौर चलता रहा। ऐसे में नई सड़क क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रात भर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed