फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   education

वेदों में विद्यमान हैं आधुनिक विज्ञान के सिद्धांत

Sat, 26 Dec 2020 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
education
वाराणसी। हाइडलबर्ग विश्वविद्यालय जर्मनी के संस्कृत विभाग के डॉ. आनंद मिश्र ने कहा कि प्राचीन भारतीय चिंतन परंपरा वैदिक विज्ञान को समझने का सतत प्रयास है। आधुनिक विज्ञान के सिद्धांत सारगर्भित रूप में वेदों में विद्यमान हैं। वह शुक्रवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विज्ञान अनुसंधान केंद्र की ओर से आयोजित व्याख्यान शृंखला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आचार्य आनंद ने कहा कि मुख्यत: भारतीय वैज्ञानिकों एवं आचार्यों का मुख्य उद्देश्य वैदिक वांग्मय में आधुनिक विज्ञान के सिद्धांतों एवं आविष्कारों को पहचानने का होना चाहिए। वैदिक विज्ञान की इस विचारधारा का अनुगमन भारतीय शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न स्तरों पर हो रहा है। वेदों के अनुसार आध्यात्मिक आंतरिक जगत एवं भौतिक बाह्य जगत एक दूसरे से संबद्ध हैं। आधुनिक विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र के अनेक तथ्य वेदों में निहित हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने की। संयोजन एवं धन्यवाद प्रो. महेंद्र पांडेय ने किया। मंगलाचरण डॉ. राजा पाठक, सह संयोजन डॉ. सत्येन्द्र यादव एवं संचालन डॉ. मधुसूदन मिश्र ने किया। इस दौरान प्रो. सुधाकर मिश्र, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. हेतराम कछवाह, प्रो. रामपूजन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed