फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   education

डॉ. प्रतिभा और डॉ.कमलेश्वर को मिलेगा अध्यापक पुरस्कार

Fri, 04 Sep 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
education
वाराणसी। शिक्षक दिवस पर मिलने वाले पुरस्कारों की श्रेणी में आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है जबकि किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता डॉक्टर कमलेश्वर सिंह को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

वहीं, शासन द्वारा पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट जारी सूची जारी होने के बाद से ही डॉ.प्रतिभा और डॉ. कमलेश्वर को जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षकों ने बधाइयां दी है। पुरस्कार पाने वाले दोनों शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के पुरस्कारों से उन्हें आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

जिम्मेदारियों का अहसास दिलाता है पुरस्कार
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव को भी खूब बधाइयां मिल रही हैं। बातचीत में डॉ. प्रतिभा यादव ने बताया कि सर्वाधिक छात्रा संख्या वाले विद्यालय की प्रिंसिपल होना गर्व की बात है। इस तरह का पुरस्कार जिम्मेदारियों का अहसास दिलाता है यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ ही खेल, सांस्कृतिक प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता में छात्राओ की भागीदारी और उपलब्धियों से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी मिलती रहती है। कहा कि अब तक के अध्यापन के कार्यकाल में सदैव छात्राओं-शिक्षकों से संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। डॉ प्रतिभा यादव ने बताया कि कॉलेज में छात्राओं की तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा मुहैया कराना दिनचर्या में शामिल किया है। सबसे अच्छे वालो को ए और थोड़े से कमजोर को बी और अधिक कमजोर वालो को सी श्रेणी में रखकर उन्हें शिक्षकों को एक्स्ट्रा क्लास पढ़ाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। वर्ष 2008 से ही आर्य महिला इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य के अपने कार्यकाल में विद्यालय में छात्राओं की तरह हर दिन की उपस्थिति उनकी बनी रहे इसको लेकर के ही प्रयासरत रहती हैं। हर दिन प्रार्थना के समय से ही सभी छात्राओं से लगातार संपर्क भी बनाए रखना नही भूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के लिए बनाया बुक बैंक, कोरोना काल में विशेष निगरानी
किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद में कृषि विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. कमलेश्वर सिंह मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों के साथ उनका जुड़ाव और छात्रों की उपलब्धियों के आधार पर ही यह पुरस्कार उन्हें मिला है। डॉ. कमलेश्वर की खासियत है कि उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए बुक बैंक बनाया है, उसी से वह जरूरतमंद बच्चों को अपनी तरफ से किताबें देते हैं। कोरोना कॉल में ऐसे छात्र जिनके पास स्मार्टफोन नहीं था, ऐसे आठ-दस छात्रों को विद्यालय में बुलाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ाई जारी रखी है। 2000 से ही किसान इंटर कॉलेज में अध्यापन का कार्य करने वाले डॉ. कमलेश्वर सिंह का कहना है कि कृषि विज्ञान में हर साल विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी 90 प्रतिशत अधिक रहा है और 2019 की परीक्षा में विद्यालय के छात्र नरेंद्र पटेल ने टॉप जिले में सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्रों की सूची में भी अपना नाम दर्ज कराया था। जरूरतमंद बच्चों की फीस माफी से लेकर उन्हें उन्हें सभी जरूरत के सामान भी मुहैया कराने के लिए प्रधानाचार्य के स्तर से मदद दिलाना प्राथमिकता रहता है। बताया कि मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार मिलना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। किसान इंटर कॉलेज मिर्जामुराद के प्रधानाचार्य डॉ शिवराज मिश्रा ने भी सहित अन्य शिक्षकों ने कमलेश्वर सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed