फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   education

ऑनलाइन क्लास की बोरियत दूर करेगा नवोन्मेष

Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
education
वाराणसी। कोरोना काल में स्कूल बंद हैं। बच्चे घर पर बैठ कर बोर हो रहे हैं। इसके लिए सीबीएसई ने बच्चों के लिए नवोन्मेष एक्सप्रेशन सीरीज लांच की है। जिसमें बच्चे कविताएं और निबंध लिखकर पुरस्कार पाएंगे। इस एक्सप्रेशन सीरीज को तीन केटेगरी में बांटा गया है। तीसरी से लेकर बारहवीं कक्षा के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

एसओएस हरमन माइनर स्कूल की प्रधानाध्यापक डॉ. एपी गौर ने कहा कि वर्तमान में सीबीएसई द्वारा कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। जो बच्चों को एक तनावपूर्ण माहौल से हटकर कुछ क्रिएटिव करने का मौका दे रही हैं। नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास में बच्चे कभी-कभी बोर होने लगते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं उन्हें ऑनलाइन क्लास की बोरियत को दूर करने के साथ अपनी कल्पना और भावनाओं को नया शब्द देने का मौका देंगी।
विज्ञापन

वनिता पब्लिक स्कूल की रेणुका नागर के मुताबिक ऑनलाइन शिक्षा क्लासरूम शिक्षा का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ समय की मांग है। संकट की इस स्थिति में बच्चों की पढ़ाई से रुचि न हटे और उनमें हमेशा कुछ नया सीखने की ललक कायम रहे। इसके लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं काफी मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed