फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   easy auto card aaply on varanasi auto service

‘इजी ऑटो कार्ड’: ऑटो देखते ही पता चल जाएगा शहर का है या देहात का

Tue, 23 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 23 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
easy auto card aaply on varanasi auto service
इजी ऑटो कार्ड को दिखाते वाराणसी वाराणसी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
अब ऑटो के रूट और परमिट का घालमेल नहीं चलने वाला। शहरी परमिट वाले सभी ऑटो पर कंप्यूटराइज्ड ‘इजी ऑटो कार्ड’ लगाए जाएंगे। इसके जरिए न सिर्फ ऑटो के रूट और परमिट की तस्दीक होगी बल्कि चालक का नाम और मोबाइल नंबर भी यात्रियों को ऑटो में बैठते ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन


इसे यात्री सुरक्षा के नजरिए से भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  
शहरी परमिट वाले ऑटो पर कंप्यूटराइज्ड ‘इजी ऑटो कार्ड’ यातायात पुलिस लाइन में लगाया जाएगा। एक एनजीओ की मदद से इसे तैयार कराया जा रहा है। एक ऑटो में ये तीन कॉर्ड लगेंगे। एक ऑटो के आगे, एक पीछे और एक चालक की सीट के पीछे।
विज्ञापन


कार्ड में चालक का नाम, फोटो, मोबाइल नंबर व ब्लड ग्रुप, मालिक का नाम, ऑटो के रजिस्ट्रेशन व परमिट संबंधी विवरण के अलावा महिला हेल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस का नंबर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि शहर में डग्गामार ऑटो पर अंकुश के साथ ही यह कार्ड यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद अहम होगा।

यात्री को ऑटो चालक के बारे में पूरी जानकारी होगी और किसी भी विपरीत परिस्थिति में वह तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन के जरिए मदद प्राप्त कर सकेगा।

पखवारे भर में ये कॉर्ड लगने शुरू हो जाएंगे। एक ऑटो चालक को तीन कार्ड के लिए लगभग 60 रुपये से 75 रुपये खर्च करना होगा। 
 

‘सुसाइड स्पॉट’ बने मालवीय और विश्व सुंदरी पर लगेगी जाली


राजघाट स्थित मालवीय पुल और डाफी स्थित विश्व सुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगाकर पिछले पांच महीने में 25 लोगों ने जान दी है।  इसे लेकर पुलिस बेहद गंभीर है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि विश्व सुंदरी और मालवीय पुल को सुसाइड स्पॉट नहीं बनने दिया जाएगा। दोनों पुलों पर जाली लगवाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed