{"_id":"606a060d5cd01661444a2e60","slug":"earn-by-giving-garbage-in-plastic-west-bank-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक वेस्ट बैंक में कचरा देकर कीजिये कमाई, मात्रा कम होने पर मिलेंगे कपड़े के झोले और मास्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक वेस्ट बैंक में कचरा देकर कीजिये कमाई, मात्रा कम होने पर मिलेंगे कपड़े के झोले और मास्क
Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मलदहिया में प्लास्टिक वेस्ट बैंक बनाया गया है। इस बैंक में प्लास्टिक के कचरे से लेनदेन होता है। शहर के लोग, प्लास्टिक वेस्ट बैंक के वालंटियर और उपभोक्ता यहां इसे जमा करते हैं। कम प्लास्टिक कचरे के बदले कपड़े का झोला या फेस मास्क दिया जाता है।
अगर प्लास्टिक अधिक मात्रा में होती है उसके वजन के अनुसार रुपये दिए जाते हैं। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि पीपीई मॉडल पर केजीएन व यूएनडीपी काम कर रही है। 10 मीट्रिक टन का प्लांट आशापुर में लगा है। करीब 150 सफाई मित्र काम में लगे है। प्रतिबंध के बाद भी पैक और पानी की बोतलें चलन में है।
इन्हें रिसाइकिल किया जाता है। फिर सड़क निर्माण में इनका इस्तेमाल किया जाता है। केजीएन कंपनी के निदेशक साबिर अली ने बताया कि एक किलो पॉलीथिन के बदले 6 रुपये देते हैं। यह आठ से दस रुपये में बिकता है। पूरे शहर से रोजाना करीब दो टन पॉलीथिन इकट्ठा हो जाता है।
विज्ञापन
25 रुपये किलो पीईटी यानी इस्तेमाल की हुई पीने के पानी की बोतल खरीदी जाती है। जो प्रोसेसिंग के बाद करीब 32-38 रुपये किलो बिकता है। प्लास्टिक बाल्टी, डिब्बे और मग को पीपी, एलडीपी बोलते हैं। ये 10 रुपये किलो की दर से खरीदे जाते हैं। कार्ड बोर्ड आदि सभी रिसाइकिल होने वाले कचरे को बैंक लेता है। कचरे से प्लास्टिक की पाइप, धागे, जूते के फीते और अन्य सामग्री बनाई जाएगी।