{"_id":"5c0d482fbdec2241471f6e3e","slug":"e-rickshaw-running-over-capacity-on-varanasi-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस की सड़कों पर क्षमता से ज्यादा दौड़ रहे ई-रिक्शा यातायात व्यवस्था कर रहे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस की सड़कों पर क्षमता से ज्यादा दौड़ रहे ई-रिक्शा यातायात व्यवस्था कर रहे ध्वस्त
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
ई रिक्शा
परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते बनारस की सड़कों पर क्षमता से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस ने संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र लिखकर क्षमता से ज्यादा पंजीकरण पर आपत्ति जताई है। यातायात पुलिस की आपत्ति के बाद डीएम सुरेंद्र सिंह ने पंजीकरण रोकने का निर्देश दे दिया है।
23 जून 2018 को यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ई रिक्शा संचालन को नियमित करने और पांच हजार ई रिक्शा सड़क पर होने के बाद पंजीकरण रोकने को कहा था। मगर, इसके बाद भी पंजीकरण जारी रहा और नवंबर महीने तक 6158 ई-रिक्शा पंजीकृत कर दिए गए।
ट्रैफिक पुलिस ने परिवहन विभाग की पंजीकरण पर आपत्ति जताते हुए नए रजिस्ट्रेशन बंद करने को कहा है। इस पर डीएम ने ई-रिक्शा के रूट निर्धारण और तय रूट पर नए पंजीकरण रोकने का निर्देश दिया है। उधर, आरटीओ आरपी द्विवेदी ने बताया कि पंजीकृत ई-रिक्शा का रूट निर्धारण किया गया है और निर्धारित रूट पर ई-रिक्शा का पंजीकरण रोका जा रहा है।