फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   E bus in varanasi Careless attitude of parivahan nigam for electric bus charging point

ई-बस सेवा पर लगा ग्रहण: वाराणसी में परिवहन निगम का हवाई प्लान, बिना जमीन ही ले लिया चार्जिंग का सामान

Thu, 04 Nov 2021 12:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 12:43 PM IST
सार

वाराणसी में परिवहन निगम की लापरवाहियों के चलते ई-बसों का संचालन अधर में लटक गया है। शहर के बीच चार्जिंग प्वाइंट अब तक नहीं बन सका है। 

विज्ञापन
E bus in varanasi Careless attitude of parivahan nigam for electric bus charging point
11 ई-बसें लखनऊ से वाराणसी पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की सड़कों पर प्रदूषण मुक्त सफर का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है। परिवहन निगम की लापरवाही के चलते शहर में बनने वाले दो चार्जिंग प्वाइंट के लिए जमीन तक तय नहीं हो पाई है। इस तरह की हीलाहवाली तब की जा रही है, जब 11 ई-बसें लखनऊ से वाराणसी भेज दी गई हैं। 20 नवंबर से पहले आठ और बसे बेडे़ में जुड़ जाएंगी।

विज्ञापन


मगर, परिवहन निगम की अधूरी तैयारियों के चलते ई बसों का संचालन अधर में लटक गया है। दरअसल, मिर्जामुराद में बन रहे ई चार्जिंग स्टेशन के साथ ही शहर में दो जगहों पर भी चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं। इसके लिए परिवहन निगम को जमीन की व्यवस्था कर इसे सितंबर महीने में तैयार किया जाना था। मगर, परिवहन निगम जमीन की व्यवस्था करने की बजाय नगर निगम को पत्र लिखकर खानापूर्ति करता रहा।
विज्ञापन


शहर के बीच चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने की वजह से ई-बसों के संचालन की सारी कवायद नाकाफी साबित हो गई है। शहर के अलग-अलग रूटों पर 50 बसों का संचालन किया जाना है। सभी संसाधनों को विकसित करने के बाद वासुदेवो सिटी बस ऑपरेशन प्राइवेट को संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः भदोही में आग का तांडव, दादा-दादी और पोती समेत 4 की जलकर मौत, सहम गया पूरा इलाका

दिसंबर में भी संचालन पर ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिसंबर में वाराणसी दौरा संभावित माना जा रहा है। ऐसे में पीएम के हाथों हरी झंडी के बाद इन बसों के संचालन की योजना बन रही है। मगर, चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने के कारण दिसंबर में भी संचालन पर ग्रहण प्रतीत हो रहा है।

कारण, जमीन चिह्नित होने के बाद उसमें चार्जिंग प्वाइंट के लिए समय की आवश्यकता होगी।  मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि ई- बसों के संचालन के लिए शहर में दो चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं। इसके लिए परिवहन विभाग को जमीन चिह्नित करनी है। शासन से बात कर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। 
पढ़ेंः  वाराणसी में दीपावली पर रात में बस दो घंटे फोड़े जा सकेंगे पटाखे, जिला प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed