फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   deepawali 2021 Section 144 implemented in varanasi Fireworks will be just two hours at night administration alert

धारा 144 लागू: वाराणसी में दीपावली पर रात में बस दो घंटे फोड़े जा सकेंगे पटाखे, जिला प्रशासन अलर्ट

Thu, 04 Nov 2021 11:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 11:16 AM IST
सार

 त्योहारों के मद्देनजर वाराणसी जिले में धारा 144 लागू है। दीपावली पर  रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे के मध्य ही आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन
deepawali 2021  Section 144 implemented in varanasi Fireworks will be just two hours at night administration alert
आठ से दस बजे तक ही पटाखे फोड़ सकेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर वाराणसी शहर में रात आठ से दस बजे तक ही पटाखे फोड़ सकेंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को त्योहारों के मद्देनजर जिले भर में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की हैं। यह निषेधाज्ञा आगामी 26 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


दीपावली के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियम 2000 के अनुसार घोषित साइलेंस जोन में (अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला हेल्थ केयर सेन्टर, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थल एवं अन्य घोषित क्षेत्र) के 100 मीटर के अंदर पटाखें न फोड़े जाएं।
विज्ञापन


ऐसे पटाखों का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, जिनमें एंटीमनी, लीथियम, मरकरी, आरसेनिक लेड के कम्पाउंड या स्ट्रांसियम कोमेट या बेरियम साल्ट का प्रयोग किया गया हो। दीपावली पर  रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे के मध्य ही आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर दुर्घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दीपावली पर होने वाली घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बीएचयू समेत अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी में तुरंत इलाज मिलेगा। इमरजेंसी और बर्न वार्ड में बेड रिजर्व रखने के  साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई गई है। ताकि अस्पताल पहुंचने वालों को तुरंत बेहतर इलाज मिल सके। 

आम तौर पर दीपावली पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की जाती है। बावजूद लाखों के पटाखे हर साल दीपावली पर लोग जलाते हैं। किसी का हाथ जल जाता है तो किसी को सांस लेने में तकलीफ होती है। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती कर जरूरी जांच भी की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्राथमिक उपचार संबंधी सभी सुविधाएं रहेंगी। 

एक फोन पर पहुंचेंगी एंबुलेंस
अगर किसी तरह की कोई घटना हो जाती है तो एक फोन पर एंबुलेंस पहुंचेगी। 108-102 एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जलने, सांस की समस्या, हृदय रोग संबंधी परेशानी होने पर इमरजेंसी में 108 डायल करना होगा। जिले में 108 सेवा की 28 और 102 सेवा की 38 एंबुलेंस हैं। सभी एंबुलेंस में स्टाफ की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाइयां भी रहेंगी।

पटाखे से जलने पर ये बरतें सावधानी

प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि दीपावली पर हाथ, चेहरे, आंख को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। प्रदूषण आंख, नाक और गले के अलावा फेफड़ों को भी प्रभावित करता है। प्रदूषण से सांस और एलर्जी की समस्या होती है। बच्चों को पटाखों से दूर रखना चाहिए, यदि आतिशबाजी करनी ही है तो बच्चों के साथ जरूर रहें। 

 सावधानी

  • सबसे पहले जले हिस्से को बहते पानी से साफ कर लें। 
  • तत्काल सरकारी या निजी अस्पताल में परामर्श लें
  • जले भाग को ठंडे पानी या बर्फ से नहीं धोना है।
  • टूथपेस्ट या हल्दी भी नही लगानी है। 

मिठाइयों और चॉकलेट का संभलकर करें सेवन

त्योहार यानी मौज-मस्ती और साथ में ढेर सारे पकवान। लजीज खाने और खिलाने के इस मौके पर मौज-मौज में कई बार कुछ ऐसा जुबान को भाता है, जो सेहत के मिजाज को बिगाड़ देता है। इसके लिए जरूरी है कि इस बार मेन्यू में कुछ ऐसे विकल्पों को शामिल कर लें, जो न सिर्फ स्वाद की सौगात दें, बल्कि आपकी सेहत पर भी कोई नकारात्मक असर न डाले।

हमने जाना अग्रसेन कन्या महाविद्यालय गृह विज्ञान विभाग की हेड डॉ. अनिता सिंह से कि दीपावली पर कैसे रखें सेहत का ख्याल। डॉ. अनिता बताती हैं कि त्योहार में खानपान का ध्यान नहीं देते, ऐसे में अकसर लोग बीमार पड़ जाते हैं। अगर कुछ छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो हम स्वस्थ दीपावली मना सकते हैं।

  • दीपावली के मौके पर खूब मिठाई, चॉकलेट और पकवान खाने से शरीर का वजन बेवजह बढ़ जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ऐसे में त्योहार के समय में भी अपने खानपान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
  • खाने-पीने की चीजें जैसे पनीर, दूध, खोवा आदि खरीदते समय खास सावधानी बरतें और ऐसे खाद्य पदार्थ पैकेट वाले ही लें। इन उत्पादाें को लेने से पहले इनकी एक्सपायरी डेट जरूर देख लें। इससे मिलावटी सामान लेने से बच जाएंगे।
  • दीपावली पर फिट रहने के लिए और त्योहार पर खुशियां मनाने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। इसके तहत बीच-बीच में हार्ड ड्रिंक, कोक आदि न लेकर फल या सब्जियों के जूस का सेवन करें।
  • त्योहार के दिनों में फिट रहने के लिए आप एक साथ भर पेट न खाएं, बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में खाते रहें।
  • घरों में पकवान ज्यादा बनाए जाते हैं। ऐसे में आटे में जौ, बाजरे के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिला लें, यह सेहत के लिए अच्छा होने के साथ स्वस्थ भी रखेगा।
  • दीपावली के त्योहार पर तरोताजा रहने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी लें, इससे शरीर में विषैले तत्व भी आसानी से निकल जाएंगे। खाने में सलाद, फ्रूट आदि का सेवन करे, इससे डायट भी बैलेंस रहेगी और सेहत भी नहीं बिगडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed