{"_id":"5b7bb25342c792464429e2c4","slug":"e-boat-will-now-run-in-ganga-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः गंगा में अब चलेंगी ई-बोट, बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर उठाया गया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः गंगा में अब चलेंगी ई-बोट, बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर उठाया गया कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
काशी की गंगा
- फोटो : अमर उजाला
काशी कि गंगा में जल्द ही ई-बोट चलेंगी। इसके लिए नवीकरणीय उर्जा विभाग की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। अब विभाग की टीम आएगी और यहां की व्यवस्थाओं की जांच करेगी। इसके बाद यहां नावों का संचालन शुरू होगा।
गंगा तट पर बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए नवीकरणीय विभाग की ओर से सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें काशी में चल रही नावों को अपडेट करके बैटरीचलित नाव चलाने पर सहमति बनी। इस बैठक में नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त एके सिंह ने काशी में संचालित हो रही नावों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नावों में इंजन की जगह मोटर और बैटरी लगाए जाएंगे। चार्जिगिं के लिए घाटों पर स्टेशन बनेंगे। नाविक चार्जिगिं प्वाइंट पर शुल्क जमा करके बैटरी बदल सकेंगे। सोलर और इलेक्ट्रिक चार्जिगिं की व्यवस्था विभाग की ओर से ही घाटों पर किया जाएगा। जिले में 400 से अधिक नावें हैं, जिनका लाइसेंस नगर निगम ने दिया है। पहले इन नावों में ही बदलाव किया जाएगा।