फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Durga idols will be immersed keeping the environment in mind.

Varanasi News: पर्यावरण को ध्यान में रखकर विसर्जित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं

Thu, 25 Sep 2025 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:14 AM IST
विज्ञापन
Durga idols will be immersed keeping the environment in mind.
पर्यावरण को ध्यान में रखकर आठ जोन के 12 विसर्जन कुंडों में दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। इसके लिए नगर निगम ने कार्ययोजना बनाई है। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की ओर से सभी कुंडों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हैं जो मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

पूजा पंडाल समितियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को दी गई है। सड़क, सफाई, लाइट के अलावा केबल तारों को लेकर पंडाल संचालक नगर निगम के अधिकारियों को बता रहे हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को पंडालों में काफी भीड़ होती है तो बैरिकेडिंग मजबूत लगाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत भीड़-भाड़ में न होने पाए। पंडाल समितियों की ओर से जो प्रतिमाएं कुंडाें में जाएंगी। ये सभी विसर्जित मूर्तियों का निस्तारण पर्यावरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसमें प्रतिमा की मिट्टी विसर्जन कुंड में घुल जाएगी। पुआल, लकड़ी, कपड़े, शीशा, मेटल को पारंपरिक तरीके से निस्तरित किया जाएगा। इनका खाद बनाकर खेतों में डालने के लिए किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed