{"_id":"6394e26fe619ce31770baa62","slug":"dung-paint-making-plant-will-be-built-in-bhitkuri-of-sewapuri-varanasi-news-vns687932238","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सेवापुरी के भिटकुरी में बनेगा गोबर से पेंट बनाने वाला प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सेवापुरी के भिटकुरी में बनेगा गोबर से पेंट बनाने वाला प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जनपद में पहली बार मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के भिटकुरी में गोबर से पेंट बनाने वाले प्लांट की स्थापना होगी। इस प्लांट का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। प्लांट के निर्माण में करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। जनवरी 2023 के अंत तक इसका निर्माण काम पूरा हो जाएगा।
गोबर से पेंट बनाने वाले प्लांट का निर्माण भिटकुरी स्थित गोशाला परिसर में होगा। आरईएस और डीआरडीए ने इस प्लांट का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज विभाग और मनरेगा को दी गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो यह प्लांट जनवरी 2023 तक बन कर तैयार हो जाएगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। इसमें 15 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लांट के संचालन के लिए एनआरएलएम के यंग प्रोफेशनल संस्था के सदस्य को प्रशिक्षण के लिए राजस्थान भेजा जाएगा। प्लांट संचालन की तकनीक प्राप्त करने के लिए राजस्थान की संस्था से समझौता (एमओयू) होगा। उत्तर प्रदेश में गोबर से पेंट बनाने वाला यह तीसरा प्लांट होगा। बदायूं और गोरखपुर जिले में ऐसा प्लांट पहले से संचालित हो रहा है।
----------
वर्जन
प्लांट के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज विभाग और मनरेगा को दी गई है। जनवरी तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी।