फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dumper hit school student in bhadohi

भदोही में डंपर ने स्कूली छात्र को कुचला, ग्रामीणों ने फूंके तीन वाहन

Fri, 06 Oct 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Fri, 06 Oct 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
dumper hit school student in bhadohi
ग्रामीणों ने फूंके तीन वाहन - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के गोलखरा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्कूल से लौट रहे छात्र शिवम की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर तीन डंपरों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख घटनास्थल पर पांच थानों की पुलिस, एएसपी, सीओ और एसडीएम ज्ञानपुर पहुंचे। पुलिस ने आधे घंटे में जाम खत्म करा दिया। हालांकि अफरातफरी का माहौल काफी देर तक बना रहा। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 गोलखरा गांव निवासी संतोष तिवारी के तीन पुत्रों में सत्यम और शिवम गोलखरा- कोइरौना मार्ग पर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल से लौटते समय शिवम तिवारी (आठ) को तेज रफ्तार डंपर  ने टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को पीटना शुरू कर दिया, पर वह भाग निकला। लोगों ने डंपर में आग लगा दी। उसी दौरान गुस्साई भीड़ ने फुलवरिया से आ रहे दो अन्य  डंपरों में भी आग लगा दी। इस बीच एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ रामकरन के अलावा पांच थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई।


फायर बिग्रेड की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। एएसपी संजय कुमार और एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर छात्र की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों डंपरों को सीज कर दिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed