फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Witness of Golu Mishra murder case got shot, hospitalized

गोलू मिश्रा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट: गवाह को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, क्या है मामला?

Sun, 16 Jul 2023 11:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2023 11:55 AM IST
सार

देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी शुभम मिश्रा (22) पुत्र रामरूप मिश्रा शनिवार की रात बाइक से अपने गांव अर्जुनपुर जा रहा था। रास्ते में अर्जुनपुर नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे पकड़कर गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी। गोली चलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Witness of Golu Mishra murder case got shot, hospitalized
गोलू मिश्रा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर नहर पुलिया के पास शनिवार को देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को उठाया। उसके मोबाइल फोन से पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। युवक के बाएं कंधे पर गोली लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर देहात कोतवाली और शहर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आज काशी दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम: स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे बृजेश पाठक
विज्ञापन

 
देहात कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी शुभम मिश्रा (22) पुत्र रामरूप मिश्रा शनिवार की रात बाइक से अपने गांव अर्जुनपुर जा रहा था। रास्ते में अर्जुनपुर नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे पकड़कर गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी। गोली चलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम मिश्रा ने बताया कि वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा बाजार निवासी गोलू मिश्रा हत्याकांड में गवाह है। गोलू मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों ने उसे पकड़कर गोली मारी है। दो बाइक से पांच लोग आए थे। पहले बाइक से पीछा किया फिर पकड़कर गोली मारी है। दो गोली चली है। इसमें एक गोली उसके कंधे में लगी है।
सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा, देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति व सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। क्राइम ब्रांच और देहात कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी सिटी ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर के पास एक युवक को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed