{"_id":"5e3c44b98ebc3ee5d8089fac","slug":"drunk-scorpio-driver-rouges-youth-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत स्कार्पियो चालक ने युवक को रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत स्कार्पियो चालक ने युवक को रौंदा, हालत गंभीर
Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के पदमश्री चौराहे से आगे रवींद्रपुरी कॉलोनी में बनकटी हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत स्कार्पियो चालक मोटरसाइकिल सवार युवकों को पीछे से रौंदते हुए गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए गाड़ी पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल को समीप में स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जवाहर नगर का रहने वाला रोशन कुमार 20 वर्षीय किसी काम से मोटरसाइकिल से लंका गया था। वहां वापस लौटते समय तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे चालक ने सीधे टक्कर मार दी। इससे रोशन मोटरसाइकिल के साथ जमीन से कुछ ऊपर उछल गया।
विज्ञापन