{"_id":"5a7ef55a4f1c1b187e8b56f7","slug":"drone-will-deliver-medicines-to-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस आईआईटी के छात्रों ने कर दिया कमाल, बनाया ऐसा ड्रोन जो घर पहुंचाएगा दवाएं और जरूरी सामान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस आईआईटी के छात्रों ने कर दिया कमाल, बनाया ऐसा ड्रोन जो घर पहुंचाएगा दवाएं और जरूरी सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
इनोवेशन फेयर
- फोटो : अमर उजाला
प्राय: दैवीय आपदाओं के समय लोग जरूरी सामान, दवाओं के लिए परेशान रहते हैं लेकिन अब उन्हें इससे निजात मिल जाएगी। इस तरह के संकट में उनके पास सामान पहुंचाने में ड्रोन मददगार साबित होगा।
आईआईटी इलाहाबाद के छात्रों ने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जिसकी मदद से दो मिनट के भीतर करीब तीन किलोग्राम के सामान दो किलोमीटर तक आसानी से पहुंचाए जा सकते हैं।
शुक्रवार को बीएचयू के दृश्यकला संकाय परिसर में लगे इनोवेशन फेयर में इसके अलावा कई नए प्रयोगों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। यहां छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों ने नए प्रयोगों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
डिजाइन इनोवेशन सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा के निर्देशन में दो दिन तक चलने वाले फेयर में दिल्ली, पंजाब, इलाहाबाद, खडगपुर आदि जगहों से सेंटर की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए।

Trending Videos
इतनी लागत से तैयार किया है ड्रोन
ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने उद्घाटन के बाद फेयर में लगे नए प्रोजेक्ट का अवलोकन करने के बाद प्रतिभागियों के प्रयास को सराहा। इस दौरान आईआईटी इलाहाबाद से सुनील यादव, पवन, शेफाली आदि ने विशेष प्रकार के ड्रोन की प्रदर्शनी लगाई।
सुनील ने बताया कि करीब 1.25 लाख की लागत से यह ड्रोन तैयार किया गया है, जिसे आपदा के समय इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा आईआईटी बीएचयू की ओर से मछली पालन, शुद्ध जल मशीन बनाई गई है।
आईआईटी खडगपुर के छात्रों की ओर से तैयार राइस पफेड मशीन (चना, चावल, मकई भुनना), जूट से सुतली बनाना और पत्ते की मदद से दोना बनाने वाली मशीन बनाई गई है। आईआईटी दिल्ली से दीपांकर ने वायरलेस होम प्रोडक्ट आदि का मॉडल प्रदर्शित किया।