{"_id":"671801c06b815d3bdf02411a","slug":"drone-show-will-be-held-for-the-first-time-on-dev-diwali-varanasi-news-c-20-vns1056-767773-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: देव दीपावली पर पहली बार होगा ड्रोन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: देव दीपावली पर पहली बार होगा ड्रोन शो
विज्ञापन
- 500 ड्रोन की मदद से दिखाई जाएगी काशी के विकास की कहानी
नीलांबुज तिवारी
वाराणसी। विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली पर पहली बार ड्रोन शो होगा। पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्यक्रम रात करीब आठ बजे गंगा घाट पर आयोजित होगा। इसमें 500 ड्रोन की मदद से काशी के प्राचीन वैभव और यहां हुए विकास की कहानी दिखाई जाएगी। आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए एक सप्ताह के भीतर लखनऊ की टीम वाराणसी दौरे पर आएगी।
15 नवंबर को देव दीपावली पर काशी की मनोरम छटा देखने के साथ देश दुनिया से आने वाले पर्यटक व श्रद्धालु इस बार ड्रोन शो के माध्यम से काशी की गौरव गाथा से भी रूबरू होंगे। प्रारंभिक तौर पर चार घाट अस्सी, दशाश्वमेध, गायघाट और नमोघाट को चयनित किया गया है। लेकिन, कार्यक्रम स्थल का अंतिम चयन लखनऊ से आने वाली टीम करेगी। इसमें सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा। यह कार्यक्रम गंगा आरती के बाद शाम करीब आठ बजे शुरू होगा। ड्रोन शो कराने के लिए घाट किनारे एक अस्थायी प्लेटफाॅर्म भी बनाया जाएगा।
-- -
ड्रोन के जरिये पांच-पांच मिनट के चार शो
पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित ड्रोन शो करीब 20 मिनट का होगा। इसमें पांच मिनट के चार अलग-अलग शो होंगे। ड्रोन लेजर शो के माध्यम से बीते 10 साल के दौरान हुए काशी के विकास को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
देव दीपावली पर इस बार ड्रोन शो होगा। इसमें 500 ड्रोन लेजर शो की मदद से काशी के विकास की कहानी पर्यटकों को दिखाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। - आरके रावत, उपनिदेशक पर्यटन, वाराणसी।