{"_id":"5fe6e5338ebc3e3e731c3786","slug":"drm-reached-and-inspected-mau-junction-instructions-to-correct-the-flaws","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुबह-सुबह मऊ जंक्शन पहुंचे डीआरएम, खामियां दूर करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सुबह-सुबह मऊ जंक्शन पहुंचे डीआरएम, खामियां दूर करने के दिए निर्देश
Sat, 26 Dec 2020 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम ने किया निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने शनिवार को सुबह 10 बजे विशेष निरीक्षण यान से मऊ जंक्शन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म एक, चार का निरीक्षण किया। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होनें रिले रूम का मुआयना किया। 30 मिनट तक स्टेशन परिसर और यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के बाद शाहगंज के लिए रवाना हो गए। मऊ से निकलने के बाद उन्होंने खुरहट रेलवे स्टेशन और मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने खुरहट स्टेशन पर परिचलनिक व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपकरणों, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की विकास योजनाओं का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडलरेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संतोष शुक्ला समेत वाराणसी मंडल के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे पहले डीआरएम के निरीक्षण को देखते हुए स्थानीय रेलवे अधिकारी स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, यात्रियों की स्क्रीनिंग और अन्य व्यवस्थाओं को दुरस्त करते नजर आए।