फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   driver left tractor on railway track Sabarmati Express stopped due to understanding of station master

टला बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर छोड़ गया चालक, स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से रोकी गई साबरमती एक्सप्रेस

Sun, 09 Apr 2023 06:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मेजवां
संवाद न्यूज एजेंसी, मेजवां Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 06:29 PM IST
सार

साबरमती ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटा विलंब से चल रही थी। 

विज्ञापन
driver left tractor on railway track Sabarmati Express stopped due to understanding of station master
ट्रैक पर खड़ा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास 58/सी रेलवे फाटक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब साबरमती ट्रेन आने वाली थी और ट्रैक्टर चालक क्रॉसिंग के बीच ट्रैक्टर छोड़ कहीं चला गया। आनन फानन में पास में बैठे ड्राइवर को बुलाकर ट्रैक्टर को हटवाया गया। जिससे बहुत बड़ा हादसा होने बचा।

विज्ञापन

खुरासन रोड स्टेशन के पास क्रॉसिंग नंबर 58/सी से रविवार की सुबह करीब 8:50 बजे एक ट्रैक्टर ईंट लेकर निकल रहा था। जैसे ही ट्रैक के बीच पहुंचा तो चालक वहीं पर ट्रैक्टर को रोक कर बगल में कहीं चला गया। इसी दौरान अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती (19165) ने दीदारगंज स्टेशन को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साबरमती ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटा विलंब से चल रही थी। खुरासन रोड स्टेशन मास्टर ने गेट मैन को फाटक बंद करने का संदेश दिया तब तक साबरमती आउटर सिगनल पर आ चुकी थी। 
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर द्वारा साबरमती के ड्राइवर को सूचना देकर ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद ट्रैक्टर चालक को बुलाकर ट्रैक्टर को हटवाया गया। तब तक साबरमती पांच मिनट तक आउटर पर रुकी रही। ट्रैक्टर को हटाने के बाद बाद उसे गुजारा गया। खुरासन रोड स्टेशन प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर छोडकर ड्राइवर कहीं चला गया था। जिसकी सूचना कंट्रोल को दे दी गई। ट्रेन को बीच में रोककर ट्रैक्टर को हटवाया गया तब जाकर ट्रेन वहां से गुजरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed