{"_id":"5fe3535c8ebc3e40ca6727c6","slug":"dream-of-cadets-going-to-attend-republic-day-parade-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने जा रहे कैडेटों का सपना टूटा, 35 में से मिला एक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने जा रहे कैडेटों का सपना टूटा, 35 में से मिला एक कोरोना पॉजिटिव
Wed, 23 Dec 2020 07:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का सपना संजोए गाजियाबाद गए एनसीसी कैडेटों का सपना कोरोना ने तोड़ दिया। वहां जांच में एक कैडेट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद वाराणसी मंडल की पूरी टीम को फाइनल चयन की प्रक्रिया में शामिल होने से पहले ही लौटा दिया गया। मंडल की टीम में कुल 35 कैडेटों को चयन कर गाजियाबाद भेजा गया था। टीम में बलिया के कुल आठ कैडेेट शामिल थे। इसमें यूपी 90 बटालियन के दो तथा यूपी 93 के छह कैडेट थे।
विज्ञापन
प्रत्येेक वर्ष गणतंत्र दिवस में भाग लेने के लिए वाराणसी मंडल के विभिन्न जिलों के एनसीसी कैडेटों का चयन मंडल स्तर पर होता है। इसके बाद पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर चयनित कैडेटों को गाजियाबाद में भेजा जाता है जहां फाइनल चयन होता है। यहां से चयनित कैडेट गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए वाराणसी में चयनित 35 कैडेटों को एक बस से 19 नवंबर को गाजियाबाद भेजा गया था। इसमें से वाराणसी का एक कैडेट गाजियाबाद में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद वहां से पूरी टीम को वापस भेज दिया गया। अब वाराणसी मंडल का कोई भी कैडेट इस वर्ष परेड में शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
यूपी 93 बटालियन के सीओ डीएस मलिक ने बताया कि 35 कैडेटों में यूपी 93 के छह और यूपी 90 बटालियन के दो कैडेट का चयन हुआ था। वाराणसी के एक कैडेट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ जाने से सभी को वापस कर दिया गया।