{"_id":"60fd91988ebc3e58407adee0","slug":"downloaded-mobile-app-on-pretext-of-kyc-and-70-thousand-rupees-debit-from-bank-account-cyber-criminals-new-trick","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: साइबर ठगों ने केवाईसी के बहाने डाउनलोड कराया एप, खाते से 70 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: साइबर ठगों ने केवाईसी के बहाने डाउनलोड कराया एप, खाते से 70 हजार रुपये उड़ाए
Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:00 PM IST
सार
मोबाइल पर जालसाज ने फोन कर खाते को केवाईसी से जोड़ने के लिए एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करते ही खाते से दो बार में 40 हजार की निकासी हो गई। खाते से पैसा कटने का मैसेज मिलते ही वो बैंक गए तो हैरान रह गए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर जालसाजों ने वाराणसी के बड़ी गैबी इलाके के रहने वाले अजय द्विवेदी के बैंक खाते का केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर एफडी पर पांच लाख 40 हजार रुपये का लोन करा लिया। इसके बाद पांच बार में 70 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी के रहने वाले अजय द्विवेदी के मोबाइल पर जालसाज ने फोन कर खाते को केवाईसी से जोड़ने के लिए एक एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करते ही खाते से दो बार में 40 हजार की निकासी हो गई। खाते से पैसा कटने का मैसेज मिलते ही अजय बैंक गए तो हैरान रह गए।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों ने बताया कि फिक्स डिपॉजिट छह लाख रुपये पर पांच लाख 40 हजार का लोन लिया गया और उस रकम में से तीन बार में तीस हजार का ट्रांजेक्शन किसी पंकज नामक युवक के खाते में हुआ। अजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन